फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Sathal Mata Yatra

Udhampur News: सरथल माता यात्रा की पवित्र थाली व खटोला दरबार में पहुंचा

विज्ञापन
Sathal Mata Yatra
सरथल यात्रा में शामिल श्रद्धालु। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। पांच दिन से लगातार दुर्गा स्पतशति का पाठ और यज्ञ की पूणाहुति शुक्रवार को की गई। वार्षिक सरथल माता यात्रा की पवित्र थाली व खटोला माता अष्टादश भुजा के दरबार में पहुंचा। माता के जागरण में हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर आशीर्वाद लिया।
सरथल माता के दरबार में शाम के समय वार्षिक यात्रा पहुंची। रात्रि विश्राम किया गया। सुबह से लगातार हवन-यज्ञ हुआ। सरथल देवी ट्रस्ट के वाइस चेयरमेन संजीव परिहार और अन्य लोग शामिल हुए। दोपहर के समय पूर्णाहुति हुई। इससे पहले माता की थाली व खटोला दरबार में चढ़ाया गया। इस दौरान ढोल नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु खूब नाचे। पिछले पांच दिन से इसी परिसर में दुर्गा सप्तशति का पाठ चल रहा था। पाठ संपन्न होने के बाद यात्रियों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

जागरण में सोनाली डोगरा, सुरेंद्र, मीरा, कल्चर अकादमी के कलाकार महिन्द्रा सोनी आदि ने मधुर भजन पेश किए और श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed