{"_id":"67e0612840b0bec4df01ab91","slug":"saheed-bhagat-singh-committee-organised-programme-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-121627-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
उधमपुर। शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित शहीदी दिवस कार्यक्रम में शहीद अमर रहे के नारे लगाते लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी ने 94वां शहीदी दिवस शहीद भगत सिंह पार्क में महासचिव बंसी लाल खजूरिया की अध्यक्षता में मनाया। सदस्यों ने बलिदानी भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। सदस्यों ने बलिदान भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
महासचिव खजूरिया ने बताया कि देश के लिए बलिदान होने वाले इन क्रांतिकारियों ने का सपना था कि आजादी के बाद पुराने सिस्टम को खत्म कर नया सिस्टम लागू किया जाए, जिसमें अमीरी, गरीबी का भेदभाव न हो। वो क्रांतिकारी सच्चे इंकलाबी व देशभक्त थे। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल गुजर जाने के बाद भी देश से अभी तक भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई समाप्त नहीं हुई है। इसको लेकर हमें बलिदानी भगत सिंह के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि हमें उन शहीदों को कभी नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने देश को आजाद करवाने में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कमेटी के सदस्यों की ओर से स्वर्गीय मास्टर लुदरमनी को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर ललिता देवी, चंद्रशेखर, गुलाम मोहम्मद, गंधर्व सिंह, रमेश कुमार, गुलाम रसूल, युद्धवीर रैना, सूरम चंद थापा, भारत भूषण गुप्ता आदि मौजूद रहे।