{"_id":"58d80acb4f1c1bfc411a2762","slug":"safety-in-katra-in-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के मद्देनजर कटड़ा में सुरक्षा कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के मद्देनजर कटड़ा में सुरक्षा कड़ी
ब्यूरो/कटड़ा
Updated Mon, 27 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
vaishno devi
- फोटो : file photo
मंगलवार से शुरू हो रहे नवरात्रों के उपलक्ष्य पर धर्मनगरी में सुरक्षा प्रबंधों में इजाफा किया गया है। भवन से मिली जानकारी के अनुसार यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को जांच के लिए मशीनों से गुजरना अनिवार्य है। सामान की भी एक्स रे मशीन से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एएसपी कटड़ा एस कोतवाल के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी की गई है। नोमाई, मुरी, वालनी, सेरली, पैंथल नाके पर हर वाहन की गंभीरता के साथ जांच के बाद ही कसबे में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
डाग स्क्वायड का भी इस्तेमाल जांच के लिए किया जा रहा है। पुलिस के जवानों द्वारा थाना प्रभारी की अध्यक्षता में नाके लगा कर जांच की जा रही है। श्रद्धालुओं को अनाउंसमेंट के माध्यम से सूचित किया जा रहा है कि कोई भी लावारिस सामान दिखने पर नजदीकी पुलिस पोस्ट को सूचित करें।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपीएफ की टीमे सुरक्षा के लिए पूरी एहतियात बरत रही हैं। एसएसपी जीआरपी सहित पुलिस टीम द्वारा रेलवे ट्रैक का भी दौरा किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।