फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ruckus over extension ration depots

एक्सटेंशन राशन डिपो खुलने पर बवाल

Sun, 29 Nov 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर/जिब
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर/जिब Updated Sun, 29 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over extension ration depots

वित्त राज्यमंत्री पवन गुप्ता द्वारा जिब पंचायत के मजालता गांव में एक्सटेंशन राशन डिपो खोले जाने पर इलाके में बवाल मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही शनिवार की सुबह जिब के लोग भड़क उठे और करीब चार घंटे तक उधमपुर-जिब थाती मार्ग को बंद कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


लोगों ने चेतावनी दी कि अगर इस डिपो को बंद नहीं किया तो प्रदर्शन तेज करेंगे। सुबह करीब दस बजे मंत्री पवन गुप्ता ने मजालता गांव में जिब राशन डिपो के एक्सटेंशन डिपो का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


वहीं सुबह साढ़े दस बजे जिब इलाके में जब इसकी जानकारी मिली तो विरोध करते हुए लोग सड़क पर उतर आए और जिब रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए सरपंच राकेश शर्मा ने बताया कि एक्सटेंशन राशन डिपो खोल कर हजारों ग्रामीणों को परेशान करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिब डिपो का ही राशन मजालता डिपो पर बेचने के लिए भेजा गया है। इससे जिब, कालटा, मौंगरली, जिब आश्रम, पड़ानु व अन्य कई ग्रामीण इलाकों के लोगों को परेशानी होगी।

पहले ही उनको जरूरत के अनुसार राशन नहीं मिलता है। मजालता गांव में राशन डिपो को खोलकर परेशानी बढ़ा दी गई है। यह सहन नहीं किया जाएगा। पंच रतन चंद, पंच राजेश शर्मा, प्रेम पाल ने कहा कि जब तक एक्सटेंशन राशन डिपो बंद नहीं किया जाता है, तब तक विरोध जारी रहेगा।


लंबे समय तक जब प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं हटे तो दोपहर ढाई बजे सीएपीडी विभाग के टीएसओ ज्ञान शर्मा और रैंबल के एसएचओ ओपी शर्मा मौके पर पहुंचे।

उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया की जल्द ही इस परेशानी का हल निकाल दिया जाएगा। आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। वहीं जिब रोड पर चार घंटे वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed