फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Road in Poor Condition

सैरगाह मार्ग : गड्ढों पर मिट्टी डालकर चलाया जा रहा काम

विज्ञापन
Road in Poor Condition
उधमपुर। टाउन हाल से देविका की ओर जाने वाले सैरगाह मार्ग पर बने गड्ढों में भरा गया मिट्टी का मलब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



उधमपुर। शहर के बीचोबीच टाउन हाल से पवित्र देविका नदी की ओर जाने वाली सैरगाह सड़क की दयनीय हालत है। यह शहरवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मार्ग है क्योंकि देविका घाट जाना हो या देविका स्थित मंदिरों में, ज्यादातर लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सड़क पर बने गड्ढों से लोगों के साथ दोपहिया वाहन चालक भी परेशान हैं।
हालांकि रोजाना सैकड़ों की तादाद में लोगों की आवाजाही इस मार्ग से होती है। इतना ही नहीं, मार्ग पर बने गड्ढों पर सिर्फ खानापूर्ति के लिए संबंधित विभाग की ओर से मिट्टी का मलबा डालकर काम चलाया जा रहा है। मार्ग के दोनों ओर नालियां न होने के चलते बारिश के दिनों में सारा पानी सड़क के बीच बहता है। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। रात के समय इस मार्ग पर अंधेरा पसर जाता है। लोग कई बार नगर परिषद से मार्ग की मरम्मत करवाने के साथ ही स्ट्रीट लाइटें लगाने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन



स्थानीय निवासी भूषण कुमार का कहना था कि इस सड़क मार्ग पर अगर मौसम साफ है तो सिर्फ गड्ढों से लोगों को दोचार होना पड़ता है। जबकि बारिश के दौरान सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से दो पहिया वाहन चालकों सहित अन्य आने जाने वाले लोगों के लिए परेशानी ओर बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग की ओर से गड्ढों में मलबा भर कर उसे भर दिया जा रहा है। जोकि एक बारिश में ही फिर से वैसी स्थिति में आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
रात को इस मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहीं
मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें न होने से रात के समय इस मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहीं है क्योंकि मार्ग पर अंधेरा होने के चलते आवारा कुत्ते आसानी से आने-जाने वाले राहगीरों को अपना शिकार बना सकते हैं।
-पंकज सिंह, स्थानीय निवासी
---
ज्यादातर लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं
हैरानी की बात है कि शहर के बीचोबीच मार्ग होने के बावजूद यहां बहुत खामियां हैं। शहर के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोग इसी रास्ते से होकर देविका परिसर व पुराने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अन्य क्षेत्रों में आते-जाते हैं।

- अंकित शर्मा, स्थानीय निवासी
---
मरम्मत कार्य शुरू कराने के साथ स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं
हम नगर परिषद व प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू करवाने के साथ स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं ताकि रात के समय आने-जाने वाले लोगों को आ रही परेशानियों से निजात मिल सके।
---कुलदीप कुमार, स्थानीय निवासी
----
कोट..
जल्द ही मार्ग की मरम्मत का कार्य करवाने के साथ ही स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव बनाया जाएगा। ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
-राजेंद्र डींगरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article