Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Road Construction Start

Udhampur News: नाला मालिया से फलेल तक सड़क निर्माण कार्य शुरू

Tue, 03 Jun 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 03 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Road Construction Start
पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा शुरू करवाया गया नाला मालिया से फलेल तक सड़क का निर्माण कार्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पीएमजीएसवाई खंड ने ब्लॉक घोरड़ी में पड़ने वाले नाला मालिया से फलेल तक पांच साल पहले बनाई गई सड़क का अवशेष कार्य भी शुरू कर दिया है। यह कार्य करीब 1.51 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
सड़क की दयनीय दशा के चलते क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र के लोगों ने विभाग और प्रशासन से सड़क के बाकी बचे हिस्से पर सड़क बनाने की मांग कई बार की थी। ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

अशोक कुमार, यशपाल, गौरी शंकर, रंजीत कुमार आदि स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क न बनने के कारण उन्हें बरसात में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कारण क्षेत्र में होने वाली कई प्रशासनिक बैठकों में सड़क के बचे हिस्से पर सड़क बनाने का मुद्दा हर बार उठाया जाता था। इसके बाद अब विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। कच्ची सड़क बनाने के साथ ही इस पर तारकोल बिछाने का कार्य भी किया जाएगा।

--कोट--
सड़क का कुछ हिस्से का काम बाकी रह गया था। हालांकि विभाग की ओर से इस सड़क को पांच साल पहले बनाया गया था लेकिन सड़क के कुछ हिस्से का काम बाकी बच गया था। इसलिए विभाग ने इसकी डीपीआर तैयार कर इसका अवशेष कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। कुछ माह में ही सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। - साहिल खजूरिया, जेई, पीएमजीएसवाई खंड, उधमपुर।




फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article