{"_id":"67831dd4a4748d030d07ac34","slug":"road-connectivity-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-119164-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वेक्षण जारी, हर गांव को मिलेगी सड़क कनेक्टिविटी : मनकोटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वेक्षण जारी, हर गांव को मिलेगी सड़क कनेक्टिविटी : मनकोटिया
Sun, 12 Jan 2025 07:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:51 AM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज में पड़ीं व्हीलचेयर को स्थानांतरित करते कर्मी। संवाद
- फोटो : udhampur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोगरा क्रांति दल ने आदर्श कॉलोनी में की मासिक बैठक
विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने जनता की समस्याएं सुनीं
उधमपुर। डोगरा क्रांति दल की ओर से शहर की आदर्श कॉलोनी में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चिनैनी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। बैठक के दौरान मनकोटिया ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्र की जनता की समस्याएं और शिकायतें सुनीं।
इस मौके पर विधायक ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जल्द ही विकास कार्य शुरू किए जाएंगे, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
विधायक ने लोगों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ऑनलाइन पोर्टल को फिर से खोलने और सड़कों के सर्वेक्षण का काम दोबारा शुरू करवाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि जल्द ही एक नया सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जिसमें ऐसे सभी बीपीएल परिवारों की पहचान की जाएगी जिनके पास पक्के मकान नहीं हैं। इन परिवारों को मकान बनाने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
मनकोटिया ने कहा कि सरकार की विकास-केंद्रित नीतियां और योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे और जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। इस अवसर पर पूर्व पीआरआई, पूर्व डीसी, डीडीसी सदस्य और उधमपुर एवं क्षेत्र के कई नागरिक उपस्थित रहे।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।