फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   road block

स्टील टनल की मरम्मत के बाद हाईवे पूरी तरह बहाल

विज्ञापन
road block
उधमपुर: कश्मीर घाटी की ओर जा रहे ट्रक. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। रामबन के पंथयाल में स्टील टनल के मरम्मत कार्य के चलते रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग करीब चार घंटे तक बंद रहा। इस दौरान रामबन व उधमपुर में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हालांकि, सुबह साढ़े आठ बजे सभी वाहनों को आगे जाने की अनुमति मिल गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार से वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। शुक्रवार को पहाड़ से पत्थर व पस्सियां गिरने पर 13 घंटे तक हाईवे बंद रहा था। शनिवार को भी दिन भर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही, और पंथयाल इलाके में पहाड़ से पत्थर गिरने पर स्टील टनल को बहुत नुकसान पहुंचा। रविवार को मौसम में सुधार होने पर फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने पंथयाल इलाके में तड़के करीब साढ़े चार बजे स्टील टनल की मरम्मत शुरू की।
विज्ञापन

इसको लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इसके बाद रामबन के साथ उधमपुर में भी सैकड़ों वाहनों को रोक दिया गया। मरम्मत का कार्य करीब साढ़े आठ बजे तक चला। उसके बाद वाहनों की आवाजाही के लिए राजमार्ग खोल दिया गया। सुबह छोटे वाहनों को दोनों तरफ चलने की अनुमति दी गई। इस दौरान हजारों वाहन दोनों तरफ से चलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद उधमपुर में रोके गए ट्रकों को भी घाटी की ओर जाने की अनुमति दे दी गई। जब यह ट्रक एक साथ चले तो जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस के लिए इस जाम को खोलना परेशानी का सबब बन गया। जाम का मुख्य कारण सैकड़ों ट्रकों का एक साथ चलना था। जाम के कारण रात तक वाहन रेंग रेंगकर घाटी व जम्मू की तरफ बढ़ रहे थे, और पुलिस जाम को खुलवाने के लिए मशक्कत कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed