{"_id":"6237720be21d821f742ef46c","slug":"road-block-udhampur-news-jmu2561120198","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन के मेहाड़ में मलबा गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन के मेहाड़ में मलबा गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
विज्ञापन
उधमपुर: रामबन में पसी गिरने से रोके गए वाहन
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। रामबन के मेहाड़ में पहाड़ से पत्थर व मलबा गिरने पर रविवार दोपहर से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनों ने राजमार्ग खोलने का प्रयास किया है, लेकिन पहाड़ से लगातार पत्थर गिरने के कारण हाईवे को खोला नहीं जा सका। समाचार लिखे जाने तक जम्मू श्रीनगर हाईवे बंद ही था, और उधमपुर व रामबन में सैकड़ों वाहनों को रोककर रखा गया था।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक मेहाड़ इलाके में पहाड़ से पस्सियां गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया। इस दौरान मेहाड़ में दोनों तरफ वाहनों की कतार बढ़ने लगी। जब इसकी सूचना फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी को मिली तो मशीनें मौके पर पहुंच गईं। पत्थर गिरना बंद होने पर मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। लेकिन, तभी अचानक फिर से पत्थर गिरने लगे, और फिर रात तक पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा।
शाम तक जब राजमार्ग नहीं खुला तो उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद जखैनी में भी रोके गए वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान परेशानी यात्री व चालक वाहनों से बाहर निकल आए और राजमार्ग के खुलने का इंतजार करने लगे। वहीं ट्रकों के चालक फिर से परेशान हो गए। मार्ग खुलने पर पुलिस सबसे पहले यात्री वाहनों को रवाना करेगी। उसके बाद ट्रकों को छोड़ा जाएगा।