{"_id":"61e460eacef7013a635f8cfd","slug":"road-block-udhampur-news-jmu25202560","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन भर रोक कर रखे गए घाटी जाने वाले सैकड़ों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन भर रोक कर रखे गए घाटी जाने वाले सैकड़ों वाहन
विज्ञापन
उधमपुरं हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस घाटी जाने गाड़ियों को रोकते हुए तथा ट्रकों की लगी लंबी कतार
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को भी वाहन एक तरफा ही चले। सुबह से शाम तक केवल श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को चलने की अनुमति दी गई। जबकि, उधमपुर में घाटी जाने वाले सैकड़ों वाहनों को दिन भर रोक कर रखा गया।
पुलिस ने ज्यादातर ट्रकों को रोक कर रखा था। रोके जाने पर दिन भर चालक व यात्री परेशानियों का सामना करने को मजबूर रहे। हालांकि, रविवार को राजमार्ग पर जाम की स्थिति नहीं बनी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिस हर रोज कड़ी मशक्कत कर रही है। राजमार्ग खुलने के बाद करीब चार दिन से एक तरफ वाहन चलाए जा रहे हैं। शनिवार को सैकड़ों वाहन जम्मू से श्रीनगर के लिए छोड़े गए थे। इससे जाम की स्थिति बन गई थी।
रविवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा गया, और उधमपुर में सुबह पांच बजे से ही घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध दिया गया था। इसके बाद रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। कुछ यात्री वाहनों को रोका गया तो सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोका गया। ट्रकों को जखैनी के साथ भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड और टिकरी में रोका गया था। चालक व यात्री दिन भर परेशान रहे। कुछ ट्रकों को ऐसे स्थानों पर रोका गया था, जहां खाने पीने की कोई सुविधा नहीं थी। उधमपुर में रोके गए वाहन राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। शाम तक पुलिस ने किसी वाहन को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी।

उधमपुरं हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस घाटी जाने गाड़ियों को रोकते हुए तथा ट्रकों की लगी लंबी कतार- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन