फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   work of removing the fallen stones on the Jammu and Kashmir highway continues, no movement is allowed at present

Highway Updates: राजमार्ग पर गिरे पत्थरों को हटाने का काम जारी, छोटे वाहनों की श्रीनगर से जम्मू की तरफ एकतरफा आवाजाही

Fri, 14 Jan 2022 10:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 14 Jan 2022 10:59 AM IST
सार

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के कारण यातायात को बंद किया गया है। उधमपुर के जखैनी चौक से वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। 

विज्ञापन
work of removing the fallen stones on the Jammu and Kashmir highway continues, no movement is allowed at present
उधमपुर हाईवे पर खड़े वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

रामबन के मेहाड इलाके में पत्थर व पस्सियां गिरने से बुधवार से बंद हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए एकतरफा खोल दिया गया है। शुक्रवार को श्रीनगर से जम्मू की तरफ छोटे वाहनों को आने की अनुमति दी गई। उधमपुर के जखैनी चौक से वाहनों को घाटी की तरफ नहीं जाने दिया गया। 
विज्ञापन


उधमपुर के जखैनी, संगूर, रठियान, ठंडा पद्दर, बट्टल बालियां, गरनेई, फ्लाटा, मांड, टिकरी, आदि क्षेत्रों में सैकड़ों की तादाद में घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। चालक शाम तक आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे। पुलिस ने किसी को भी जखैनी चौक से आगे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि खराब मौसम के चलते कई दिनों से बंद राजमार्ग पर बुधवार सुबह घाटी के लिए वाहन छोड़े गए थे। लेकिन, सुबह करीब 11 बजे फिर से रामबन के मेहाड़ इलाके में पस्सियां गिरना शुरू हो गईं और राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग बंद होने के बाद रामबन में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मैत्रा के रास्ते कुछ छोटे यात्री वाहनों को निकाला, तो जाम की स्थिति बन गई। जिसके बाद पुलिस ने वीरवार को भी राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद रखने की घोषणा कर दी थी। वीरवार को भी जम्मू से उधमपुर पहुंच रहे घाटी जाने वाले किसी भी वाहन को जखैनी चौक से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।


अचानक पस्सी गिरने से बीच में फंसे वाहन दूसरे दिन भी अधर में रहे। पुलिस का कहना था कि राजमार्ग पर गिरी पस्सियों को हटाने का काम तेजी से जारी है। लेकिन, जब तक इसे पूरी तरह हटा नहीं लिया जाता, किसी भी वाहन को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद रखी गई है। केवल डोडा और किश्तवाड़ की तरफ वाहन छोडे़ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed