{"_id":"69b47ed4b28029a4370df16b","slug":"road-accident-one-died-udhampur-news-c-202-1-udh1009-133577-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धंसी सड़क बनी काल, 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धंसी सड़क बनी काल, 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
पौनी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पंचायत गाजोड़ को जोड़ने वाली सड़क पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना में युवक की जान चली गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
आई-20 कार में तीन युवक घर खैरा लैड की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सड़क धंसी होने के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और मौके पर राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए पीएचसी पौनी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान सर्वजीत सिंह (24) पुत्र दरबार सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायलों में अमनदीप सिंह (24) पुत्र प्रीतम सिंह और मकसूद अहमद (23) पुत्र मुहम्मद खान हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रियासी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में खस्ताहालत सड़क को लेकर गहरा रोष देखा जा रहा है।