{"_id":"613114b08ebc3eb26a4625e4","slug":"revenue-department-s-e-services-started-in-udhampur-udhampur-news-jmu2428194117","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में राजस्व विभाग की ई सेवाओं का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में राजस्व विभाग की ई सेवाओं का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। डीसी इंदु कंवल चिब ने वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में राजस्व विभाग की ई-सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने कई सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवा पहल (आईटीईएस) की हैं, जो प्रभावी, कुशल और पारदर्शी तरीके से जन कल्याणकारी सेवाएं देने में मदद कर रही हैं।
डीसी ने बताया कि जिले में आठ ई-सेवाएं कार्य कर रही हैं। इनमें ओबीसी प्रमाण पत्र जारी करना, आरबीए प्रमाण पत्र, एससी, एसटी तथा करेक्टर सर्टिफिकेट, आश्रित प्रमाण पत्र जारी करना, कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र, मैरिज सर्टिफिकेट, इंकम सर्टिफिकेट तथा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आय और दावा प्रमाण पत्र को जिला उधमपुर में ऑनलाइन मोड के माध्यम से बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कि ये ई सेवाएं जिले के लोगों को तेज और पारदर्शी तरीके से परेशानी मुक्त सेवाएं सुनिश्चित करने के मदद करती है और आम जनता के समय की बचत करती हैं। इस मौके पर उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में लाभार्थियों को विवाह प्रमाण पत्र भी सौंपे। डीसी ने कहा कि कुल 32 ई-सेवाएं पहले से ही विभिन्न विभागों के सार्वजनिक कार्यक्षेत्र में थीं। इसमें आज राजस्व विभाग की आठ और ई-सेवाएं जोड़ी गई हैं।उन्होंने जिले के लाभार्थियों को शीघ्र और पारदर्शी तरीके से ई-सेवा सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदार उधमपुर अमित वर्मा और उनकी टीम के प्रयासों की भी सराहना की। डीसी ने जिले की आम जनता से आगे आकर इन ई-सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि उधमपुर प्रशासन सरकार के निर्देशानुसार जिले की आम जनता को अधिक से अधिक ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहा है।