रामबन। जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला विकास परिषद की अध्यक्ष डॉ. शमशाद शान ने जीएचएसएस में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में उपायुक्त मुसरत इस्लाम, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सुम्ब्रिया, एसएसपी मोहिता शर्मा, एडीडीसी राजिंदर शर्मा, एडीसी हरबंस शर्मा, आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में डीडीसी अध्यक्ष ने पुलिस, आईआरपी, सीआरपीएफ, होमगार्ड और आर्मी बैंड सहित पांच टुकड़ियों की सलामी ली। इस दौरान सूचना विभाग और विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने देशभक्ति विषयों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुछ अधिकारियों, खिलाड़ियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा गूल, बनिहाल और रामसू में भी गणतंत्र दिवस उत्साह से मनाया गया।

उधमपुर: रामबन मैं तिरंगे को सलामी देते मुख्य अतिथि. तथा रंगारंग कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात?- फोटो : UDHAMPUR