{"_id":"6ac6ac1238359b4b8f0624e1","slug":"india-blocs-protest-demand-for-cecs-resignation-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-141481-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन, सीईसी के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन, सीईसी के इस्तीफे की मांग
Thu, 08 Oct 2026 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सेव डेमोक्रेसी वीक के तहत बुधवार को उधमपुर में इंडिया ब्लॉक के घटक दलों ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ यह विरोध मार्च धार रोड होते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विरोध मार्च की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने की, जबकि नेतृत्व पूर्व विधायक ठाकुर बलवीर सिंह ने किया। धार रोड पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए, वहीं पीडीपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ और वोट बचाओ के नारे लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त(सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस दाैरान ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला जंजीरों में बांधकर जुलूस के आगे चलाया और मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
मार्च के डीसी कार्यालय पहुंचने पर वहां पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को परिसर के भीतर जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि, इंडिया ब्लॉक के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शांत नहीं पड़ते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करवाया।
मौके पर मौजूद डीसीसी अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मताधिकार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में भी सीईसी ज्ञानेश कुमार से संबंधित याचिका पर सुनवाई हुई है और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने भी मताधिकार को लेकर चिंता जताई है। मगोत्रा ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में उठ रहे वोट चोरी के सवालों पर निर्वाचन आयोग को जनता के सामने पारदर्शी जवाब देना चाहिए। वहीं, पूर्व विधायक ठाकुर बलवीर सिंह और अन्य विपक्षी नेताओं ने भी मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।