{"_id":"6ac6ab5dd1f8ad744901e379","slug":"ncc-cadets-extinguished-the-fire-and-saved-15-houses-udhampur-news-c-202-1-udh1012-141466-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एनसीसी कैडेटों ने बुझाई आग, 15 मकानों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एनसीसी कैडेटों ने बुझाई आग, 15 मकानों को बचाया
Thu, 08 Oct 2026 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
एक गोशाला के करीब आग पहुंचने से मवेशियों पर भी मंडराने लगा था खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल चिल के पास पानी और गाढ़ान (राणा मोहल्ला) के बीच सूखी घास में बुधवार को आग लग गई जिसने देखते देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग बस्तियों की ओर बढ़ने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जीएचएसएस चिल के एनसीसी कैडेटों ने एएनओ रेशी सिंह राणा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और करीब 15 मकानों को जलने से बचा लिया।
तेज हवा और शुष्क मौसम के कारण आग तेजी से फैल रही थी और एक गोशाला के बेहद करीब पहुंच गई थी, जिससे मवेशियों की जान पर खतरा मंडराने लगा था। कैडेटों और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से प्रयास कर गोशाला और मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव के. बडयाल ने कैडेटों के साहस और तत्परता की जमकर सराहना की।
एएनओ रेशी सिंह राणा ने बताया कि कैडेटों को हाल ही में उधमपुर में आयोजित एनसीसी कैंप के दौरान अग्निशमन और आपदा प्रतिक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला था, जो इस संकट के समय बेहद काम आया। स्थानीय लोगों ने भी एनसीसी कैडेटों की बहादुरी की प्रशंसा की है।