{"_id":"6983a8b822c03d3b5d00d95b","slug":"religious-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-132297-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नाडा मंदिर में पहुंची प्रभातफेरी, भजन कीर्तन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नाडा मंदिर में पहुंची प्रभातफेरी, भजन कीर्तन किया
विज्ञापन
पौनी। नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभातफेरी से भक्तिमय माहौल बना है। स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार सुबह प्रभातफेरी अप्पर बाजार में भगवान नृसिंह मंदिर से निकाली गई। भजन कीर्तन करते हुए प्रभातफेरी बड़चा नाडा मंदिर तक पहुंची। यहां पर सभी भक्तों ने भजन कीर्तन किया। इस दौरान अभिभावकों को कहा कि वे बच्चों को भगवान की महिमा के बारे बता कर उन्हें मंत्र-श्लोक सिखाएं। स्थानीय कोमल शर्मा, सुनीता शर्मा ने बताया कि प्रभातफेरी एक महीने तक चलेगी जिसके बाद भंडारा लगाया जाएगा।
महादेव मंदिर में होगा विशाल भंडारा
रियासी। महाशिवरात्रि के लिए आप शंभू महादेव मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। रंग-रोगन के साथ सजावट का काम जोरों पर चल रहा है। 16 फरवरी को माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटड़ा की तरफ से भंडारा करवाया जाएगा। मंदिर में हर सोमवार को पूजा व जलाभिषेक करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। महाशिवरात्रि पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में कोई परेशानी न आए, इसके लिए श्राइन बोर्ड की तरफ से विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।