{"_id":"61083eb78ebc3e84462e0a65","slug":"relief-material-will-be-provided-to-the-affected-soon-udhampur-news-jmu2407621145","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावितों को जल्द मुहैया करवा दी जाएगी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावितों को जल्द मुहैया करवा दी जाएगी राहत सामग्री
विज्ञापन
किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने किश्तवाड़ के होंजड़ इलाके का हवाई दौरा कर एक सप्ताह पहले 27 जुलाई की रात को बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया। बाद में जिला पुलिस लाइन में पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के अधिकारियों से बैठक कर मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श किया। वहीं, आपदा के समय पुलिए सहित सेना और अन्य एजेंसियों की ओर से की गई मदद की सराहना की।
प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि होंजड़ में आई आपदा के बाद पूरा प्रशासन और एजेंसियां राहत एवं बचाव में डटी हुई हैं। एसएसपी शफकत हुसैन ने राहत एवं बचाव अभियान को नेतृत्व कर लोगों को त्वरित मदद पहुंचाने का प्रयास किया है। अभी अभियान जारी है। शीघ्र ही प्रभावितों को राहत राशि डीसी की अशोक कुमार शर्मा की ओर से मुहैया करवा दी जाएगी।
उन्होंने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया है। वहीं, प्रभावित परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि होंजड़ दूरदराज इलाका है। सड़क सुविधा नहीं होने पर बड़ी मशीनें पहुंचाने में दिक्क्त आई है। हालांकि छोटी मशीनों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहां पर मलबा कई फुट तक जमा हो गया है। लापता 19 लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सनद रहे कि 27 जुलाई की रात को दच्छन के होंजड़ गांव में बादल फटने से आई बाढ़ में 19 लोग लापता हो गए हैं। अभी तक सात लोगों के ही शव मिले हैं। 17 लोगों को बचा लिया गया है। आपदा से बिजली और पानी सुविधा के ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है।