{"_id":"69a5f54032dd4e7c580f8b35","slug":"reasi-bar-association-election-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-133202-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पवन देव सिंह बने वकीलों के प्रधान, राकेश जीत को 42 मतों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पवन देव सिंह बने वकीलों के प्रधान, राकेश जीत को 42 मतों से हराया
विज्ञापन
रियासी बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, 94 में से 93 वोटरों ने मताधिकार का किया प्रयोग
- रजनीश सिंह
बने उपप्रधान, महासचिव अभिनव और संयुक्त सचिव अविनाश शर्मा
रियासी। जिला कोर्ट परिसर में सोमवार को बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। एडवोकेट पवन देव सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट राकेश जीत सिंह को 42 मतों से करारी शिकस्त दी। चुनाव प्रक्रिया एडवोकेट मोहम्मद सरवर मीर और एडवोकेट शैलेन्द्र भारद्वाज की देखरेख में संपन्न हुई।
सुबह से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में वकीलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 94 पंजीकृत वकीलों में से 93 ने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन वोट पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले गए। दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त होने के बाद तीन राउंड में मतगणना की गई। जैसे-जैसे नतीजे आने शुरू हुए, बार रूम के बाहर समर्थकों का उत्साह बढ़ता गया।
दिलचस्प बात यह रही कि किसी भी पद पर कड़ा मुकाबला देखने के लिए नहीं मिला। पहले राउंड से ही बढ़त बनाने वाले उम्मीदवार अंत तक विजेता बनकर उभरे। प्रधान पद के लिए पवन देव सिंह को 67 वोट मिले जबकि राकेश जीत सिंह मात्र 25 वोट पर सिमट गए।
विज्ञापन
जीत के बाद मंदिर में टेका माथा
विजयी घोषित होने के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ विजेताओं का स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों पर जमकर जश्न मनाया। इसके बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य कालका माता मंदिर पहुंचे और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। नवनियुक्त प्रधान पवन देव सिंह और उनकी टीम ने संकल्प दोहराया कि वे सदैव वकीलों के हितों की रक्षा और बार एसोसिएशन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
नई कार्यकारिणी का स्वरूप
पद
विजेता
प्राप्त वोट
प्रतिद्वंद्वी (वोट)
प्रधान
एडवोकेट पवन देव सिंह
67
राकेश जीत सिंह (25)
उपप्रधान
एडवोकेट रजनीश सिंह
40
दीपक अत्री (29), हरीश शर्मा (23)
महासचिव
एडवोकेट अभिनव पंडोत्रा 54
शुभम शर्मा (38)
संयुक्त सचिव
एडवोकेट अविनाश शर्मा
63
दीपक तनोत्रा (27)
कैशियर
एडवोकेट विजय कुमार शर्मा
निर्विरोध
-