{"_id":"67f2d6e1a14797fb200135f3","slug":"ramnavmi-celebrate-in-kishtwar-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-109-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ में उत्साह से मनाया रामनवमी का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ में उत्साह से मनाया रामनवमी का त्योहार
विज्ञापन
किश्तवाड़ जिले में रामनवमी का त्यौहार बड़े उत्साह, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिले में रामनवमी का त्योहार श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्धालु श्री रघुनाथ मंदिर, श्री गौरी शंकर मंदिर सरकूट और अन्य मंदिरों में नतमस्तक हुए। मुख्य आकर्षण हवन और पूर्णाहुति समारोह रहा। मुख्य पुजारी महंत रामशरण दास महाराज की ओर से अखंड राम नाम पाठ का आयोजन किया गया।
श्री गौरी शंकर मंदिर सरकूट, श्री रघुनाथ मंदिर व अन्य मंदिरों में भंडारा लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए किश्तवाड़ के उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने लोगों से समाज की भलाई के लिए काम करने की अपील की। उन्होंने भगवान राम की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। वहीं, सनातन धर्म सभा की ओर से अध्यक्ष अरविंद परिहार के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। प्रशासन की ओर से प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल सुविधा आदि की व्यवस्था की गई थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नवरात्र के समापन पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शहर से लगभग 11 किलोमीटर दूर भंडारकूट में चंद्रभागा और मरूसूदर दो नदियों के संगम में साख का विसर्जन किया। लोगों ने संगम पर पवित्र स्नान भी किया।