{"_id":"68852d21e257cdc97d01003e","slug":"ramnagar-dudu-bus-service-ramnagar-meeting-villgers-demand-udhampur-news-c-202-1-udh1002-125640-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर-डुडू यात्री बस सेवा सुचारु रूप से बहाल की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर-डुडू यात्री बस सेवा सुचारु रूप से बहाल की जाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। रामनगर-डुडू यात्री बस सेवा की सुविधा हर दिन न मिलने से ग्रामीणों में परिवहन विभाग तथा एआरटीओ उधमपुर के खिलाफ रोष है। इसी समस्या को लेकर (डूडू किरची) के ग्रामीणों ने बैठक कर परिवहन विभाग को यात्री बस सेवा सुचारु रूप से बहाल करने की मांग उठाई।
शनिवार दोपहर 12 बजे डूडू के किरची बस अड्डे पर समाज सेवक नरेश ललहाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। कई ग्रामीणों ने इसमें हिस्सा लिया। ललहाल ने बताया कि एक वर्ष पहले रामनगर-डुडू यात्री बस सेवा बंद होने पर ग्रामीणों ने एआरटीओ उधमपुर के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद यात्री बस सेवा बहाल हुई थी। अब फिर से इस रूट पर चलने वाली यात्री बस पिछले तीन माह से बंद है।
चालक मनमर्जी से बस चलाता है। कभी हफ्ते में एक बार चलती है या चलती ही नहीं। सुरेश कुमार, ओमकार चंद,सोमराज,जगदीश कुमार,राज कुमार, जीत सिंह अन्य ग्रामीणों ने बताया कि डुडू-रामनगर यात्री बस सेवा रोज ना चलने से रामनगर की ओर आने जाने वाले यात्री तथा शिव गली डिग्री कॉलेज के साथ स्कूलों के विद्यार्थियों को डुडू जखेड़ इलाके से 20 किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ रहा।
विज्ञापन
ये सभी यात्री शिवगली मार्ग तक पहुंचते हैं वहां से बसंतगढ़ वाली यात्री बसों में बैठकर अन्य जगहों पर पहुंचते हैं। परिवहन विभाग के एआरटीओ उधमपुर से आग्रह किया रामनगर डुडू तक यात्री बस सेवा हर दिन निर्धारित समय से सुचारु रूप से बहाल होनी चाहिए अन्यथा ग्रामीण डुडू-बसंतगढ़ मार्ग बंद कर एआरटीओ के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।