फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar bus accident, farookh abdulah

Udhampur News: फारूक अब्दुल्ला ने जताया उधमपुर बस हादसे पर शोक

विज्ञापन
ramnagar bus accident, farookh abdulah
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को रामनगर-उधमपुर सड़क पर हुए बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस भारी क्षति को सहन करने की शक्ति और सांत्वना देने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की भी कामना की। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि चल रहे राहत और बचाव कार्य तेजी से और प्रभावी ढंग से पूरे किए जाएंगे, ताकि घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता और सहयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि वे इस कठिन समय में पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करें। इस मौके पर पार्टी के महासचिव हाजी अली मोहम्मद सागर, अतिरिक्त महासचिव और राज्यसभा सांसद चौधरी मोहम्मद रमजान, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, कोषाध्यक्ष शमी ओबेरॉय, अतिरिक्त महासचिव और पूर्व मंत्री अजय कुमार सधोत्रा, तथा प्रांतीय अध्यक्ष शौकत मीर और रतन लाल गुप्ता ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed