फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar bus accident, congress leaders bhalla

Udhampur News: उधमपुर हादसा दुखद, सड़क सुरक्षा की ऑडिट हो

विज्ञापन
ramnagar bus accident, congress leaders bhalla
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने सोमवार को उधमपुर में बस हादसे में 21 लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए पहाड़ी इलाकों में जानलेवा सड़क हादसों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। कहा कि अधिकारियों द्वारा सिर्फ दुख जताना काफी नहीं होगा, बल्कि और जानें बचाने के लिए तुरंत और बड़े बदलाव वाले कदम उठाने की जरूरत है। कहा कि खतरनाक मोड़, सड़कों की खराब हालत, क्रैश बैरियर की कमी, ओवरलोडिंग और ट्रैफिक नियमों अनदेखी के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं। हाल के दिनों में राजोरी, डोडा, किश्तवाड़ और रियासी व अन्य जिलों में हुए हादसों ने सड़क सुरक्षा प्रबंधन में गंभीर कमियों को उजागर किया है। भल्ला ने प्रदेश के सभी पहाड़ी रास्तों पर सड़क सुरक्षा का व्यापक ऑडिट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed