फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जीएमसी डोडा जाने वाली सड़क पर बड़े गड्ढे, एंबुलेंस और मरीजों की आवाजाही प्रभावित

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा जीएमसी जाने वाली सड़क की खस्ता हालत। - फोटो : doda news
डोडा। शहर के तोंदवा इलाके में राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) डोडा की ओर जाने वाली सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग जीएमसी डोडा की ओर जाता है, इसलिए इसकी स्थिति मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अश्वनी शर्मा, यावर और इश्तियाक देव ने बताया कि सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ छोटे वाहनों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार मरीजों को लेकर जीएमसी पहुंचने वाली एंबुलेंस को भी इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण एंबुलेंस चालकों को सावधानी से वाहन निकालना पड़ता है। लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के लिए सड़क का सुचारु और सुरक्षित होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोंदवा क्षेत्र की सड़क व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक रिकॉर्ड में भी पहले संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण और जीएमसी अधिकारियों के साथ समन्वय के निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं, तोंदवा सर्कुलर लिंक रोड समेत डोडा शहर की सड़कों के सुधार से संबंधित कार्यों के सरकारी टेंडर भी हो गए हैं, फिर भी काम में देरी के कारण लोगोँ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है!

स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मौके का निरीक्षण करवाकर गड्ढों को जल्द भरने तथा सड़क की आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जीएमसी जैसे प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचने वाले मार्ग की स्थिति बेहतर होने से मरीजों, एंबुलेंस और आम वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed