फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ramnagar, ABVP, GDC Ramnagar, New Body Formed

Udhampur News: अभाविप के जीडीसी रामनगर की नवगठित इकाई घोषित की

विज्ञापन
Ramnagar, ABVP, GDC Ramnagar, New Body Formed
उधमपुर। अभाविप द्वारा ग​ठित रामनगर डिग्री कालेज की इकाई। आयोजक
उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले के सरकारी डिग्री काॅलेज रामनगर की सत्र 2025-26 के लिए नवगठित इकाई की घोषणा शुक्रवार को की। चुनाव अधिकारी व प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य पुरुषोत्तम सिंह ने टीम कर एलान किया।
विज्ञापन

सूर्यवंश जम्वाल को अध्यक्ष एवं मुस्कान को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। घोषणा समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग संगठन मंत्री अनूप सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से जिला संगठन मंत्री गणेश कौशल भी उपस्थित थे। ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों को देश की तरक्की में बढ़ चढ़ कर योगदान देना चाहिए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूर्यवंश जम्वाल ने परिषद का धन्यवाद करते हुए कहा कि अध्यक्ष के रूप में पूरा प्रयास रहेगा कि मैं राष्ट्र हित एवं छात्र हित के लिए कार्य करूं। इकाई में अन्य पदाधिकारियों के रूप में उपाध्यक्ष संदीप सिंह, अतुल सिंह, प्रीति शर्मा व प्रीति देवी, मंत्री मुस्कान, सहमंत्री प्रियंका ठाकुर, नेहा जम्वाल, रघुवीर व शोभाग सिंह, खेलो भारत संयोजक सौरभ शर्मा, सह संयोजक अरुण सिंह, शुभम शर्मा, राहुल शर्मा व सरबजीत सिंह, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक नेहा शर्मा, सह संयोजक कंचन देवी, सोनिया व आरती जबकि सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक विशाल सिंह, सह संयोजक अजय देव सिंह, सक्षम सिंह, अतुष कुमार व रोहित शर्मा, विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक सोनिया शर्मा, सह संयोजक मोनिका ठाकुर, अरुण शर्मा, अनमोल शर्मा व पंकज कुमार और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राहुल शर्मा, वरुण शर्मा, हरदीप कुमार और अनूप सिंह को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed