फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramban won the vollyball match

वालीबाल में रामबन ने कठुआ को हराया

Sat, 17 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
ब्यूरो/ उध्ामपुर Updated Sat, 17 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

यूथ सर्विसेज स्पोर्ट्स एंड स्पोर्ट्स विभाग की ओर से सरकारी डिग्री कालेज में अंडर, 14, 17, 19 आयु वर्ग डिवीजन स्तरीय अंतर जिला वालीबाल प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। इसमें नौ जिलों के लगभग 250 के करीब खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। रविवार को फाइनल मुकाबले करवाए जाएंगे।

विज्ञापन


अंडर 14 आयु वर्ग लड़कों के वालीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले में जिला रामबन की टीम ने जिला कठुआ की टीम को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जिला पुंछ की टीम ने जिला उधमपुर की टीम 3-0 से हराकर फाइनल मुकाबले में जगह पक्की की। वालीबाल प्रतियोगिता के अंडर 17 आयु वर्ग लड़कों के सेमीफाइनल  मुकाबले में  जिला रामबन की टीम ने जिला जम्मू की टीम को 3-0 सेट से पराजित किया।
विज्ञापन


जिला डोडा की टीम ने जिला उधमपुर की टीम को 0-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वालीबाल प्रतियोगिता के अंडर 19 आयु वर्ग लड़कों के मुकाबले में जिला रामबन ने जिला कठुआ की टीम को 3-0 सेट से हराया। जिला उधमपुर की टीम ने जिला सांबा की टीम को 3-2 सेट से हराकर फाइनल मुकाबले के लिए जगह पक्की की। इस मौके पर रवि सिंह, शशि कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र, नवीन शर्मा, संजय शर्मा, पुष्प कुमारआदि खेल शिक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed