फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramban administration, eye flu, advisary

Udhampur News: जम्मू में आई फ्लू फैलने के बाद रामबन प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 17 Aug 2023 11:55 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 17 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
ramban administration, eye flu, advisary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन







रामबन। जम्मू में आई फ्लू फैलने के बाद रामबन के उपायुक्त ने वीरवार को एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधानियां बरतने का आग्रह किया। जिले में आई फ्लू संक्रमण के कुछ मामले मिलने के बाद यह सलाह जारी की गई है।

जारी बयान में आई फ्लू के फैलने और डेंगू के कुछ मामले मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामबन ने चिंता जताई है। इस संबंध में उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामबन को सतर्क रहने और रामबन जिले के सभी चिकित्सा ब्लॉकों के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों के साथ तत्काल बैठकें करने का निर्देश दिया है। डीसी ने सीएमओ को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग करके लोगों को निवारक उपाय करने के बारे में जागरूक करने की भी सलाह दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल जादू ने कहा कि जिले में अब तक डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है, हालांकि उन्होंने कहा कि जिले में आई फ्लू के कुछ मामले सामने आए हैं। वीरवार शाम को रामबन जिले के सभी चिकित्सा ब्लॉकों के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि बीएमओ को अपने संबंधित क्षेत्रों में निवारक उपाय करने के लिए कहा गया है जहां आई फ्लू की सूचना मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को एहतियाती कदम उठाने और बीमारी के लक्षण दिखने पर नजदीकी अस्पताल में जाने की सलाह दी है। निवारक उपायों का पालन करने से संक्रमण को दूर रखने में मदद मिल सकती है। जिला अस्पताल रामबन में तैनात एक डॉक्टर ने कहा, आई फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए उचित स्वच्छता बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed