{"_id":"623f5c841647c03bc07587c5","slug":"rally-udhampur-news-jmu2565304163","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने लगाए ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने लगाए ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के नारे
विज्ञापन
उधमपुर: वर्ल्ड टीबी डे के उपलक्ष पर जिला अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली झंडी दिखाते सीएमओ.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला अस्पताल से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें कॉलेज के छात्रों ने हिस्सा लिया। उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर शहरवासियों को टीबी के बारे में जानकारी दी, और इससे बचाव के उपाय बताए।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. केसी डोगरा मुख्य मेहमान थे। सीएमओ ने जिला अस्पताल से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के अस्पताल रोड, रामनगर चौक व शहर के अन्य हिस्सों से होकर गुजरी। इस दौरान छात्र व छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के नारे लिखी तख्तियां व बैनर थाम रखे थे। उन्होंने ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ और ‘घर-घर है संदेश पहुंचाना, टीबी को है दूर भगाना’, आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
सीएमओ ने कहा कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत इस रैली का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को क्षय रोग (टीबी) के बारे में जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि टीबी रोग का इलाज संभव है। इसलिए, अगर किसी को रोग के लक्षण नजर आते हैं, तो वह फौरन टीबी अस्पताल या अन्य चिकित्सा केंद्र जाकर जांच करवाए। सही उपचार लेकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर किसी को दो हफ्तों से ज्यादा खांसी है, बलगम आता है, बलगम के साथ खून आता है, छाती में दर्द और बुखार रहता है तो उसे फौरन जांच करवानी चाहिए। ये सभी टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। सरकारी की तरफ से इसकी सभी जांचें और उपचार निशुुल्क होता है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि 2025 से पहले देश को टीबी मुक्त बनाना है। इसी के तहत हर साल इस दिवस को मनाया जाता है।