{"_id":"570d4ecf4f1c1b2e114a6bd9","slug":"rally-on-nit","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर कूच करते युवा गिरफ्तार किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर कूच करते युवा गिरफ्तार किए गए
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
nit srinager
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी मुद्दे पर हर तरफ भड़की गुस्से की आग की चिंगारी मंगलवार को धर्मनगरी कटड़ा भी पहुंच गई। यहां सैकड़ों युवाओं में काफी रोष देखने को मिला। श्रीनगर कूच करने की बात करते हुए बड़ी संख्या में युवा एकत्रित होकर रोष रैली शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को ऐहतियातन हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
देर शाम को शांतिपूर्वक माहौल बनाए रखने की बाम कहते हुए युवाओं को रिहा कर दिया गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस के नगर युवा प्रधान वरुण मगोत्रा के नेतृत्व में रघुनाथ मंदिर में एकत्रित होना शुरू कर दिया। इस दौरान एनआईटी मुद्दे पर रैली निकालने के साथ ही कश्मीर कूच करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
हालात के मद्देनजर एसडीपीओ अशोक शर्मा और एसडीपीओ संजीव शर्मा के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन रोकने का प्रयास किया गया। हालात अनियंत्रित होने की संभावना के मद्देनजर सभी युवाओं को ऐहतियातन हिरासत में ले लिया गया, जिसका युवाओं ने विरोध नहीं किया। देर शाम इन युवाओं का रिहा करते हुए निर्देश दिए गए कि शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें। इस मौके पर वरुण मगोत्रा के अतिरिक्त सुशील समोत्रा, गोलडी, विक्रमजीत, सुरिंद्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन