फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   rally

मजदूरों को दिलाएंगे उनका हक

विज्ञापन
rally
कटड़ा। डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के प्रधान चौधरी लाल सिंह ने शुक्रवार को धर्मनगरी में एक रैली निकाली। साथ ही उन्होंने ज्ञोगाश्रम परिसर में एक जनसभा का भी आयोजन किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में उनके संगठन को मजबूत करें तो डोगरों के लिए पार्टी बहुत कुछ करने के लिए तैयार है। कहा कि जब वह स्वास्थ्य मंत्री थे तो राज्य में कोई अस्पताल ऐसा नहीं था, जिसमें गरीबों को निशुल्क दवाई नहीं मिलती थी। नाम सुनकर ही अस्पताल में सफाई भी रहती थी। लाल सिंह ने कहा कि उन्होंने जम्मू के डोगरों के लिए हर समय आवाज उठाई है।
विज्ञापन

साथ ही जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जब चौधरी मंत्री थे तब कटड़ा में घोड़े, पिट्ठू व पालकी वालों की हर समय आवाज उठाई है, और उनको हक दिलवाया है। जब जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिला हुआ था, तब भवन मार्ग पर 22500 लोग कार्य करते थे। लेकिन, जबसे इसे केंद्र शासित राज्य घोषित किया गया है, तबसे यहां सिर्फ पांच हजार मजदूर ही बचे हैं। उन्हें भी विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए आए दिन परेशान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर जनता डोगरा पार्टी का साथ देगी तो सभी मजदूर पुराने ढंग से कार्य करेंगे। श्राइन बोर्ड इन मजदूरों को किसी न किसी तरह निकालने की कोशिशें करता रहता है। लेकिन, पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याएं भी सुनीं। मौके पर राज्य उपप्रधान केडी सिंह, जम्मू के राजू पहलवान, सोहन सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed