Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने जीएमसी डोडा की नव नियुक्त प्रिंसिपल डॉ. हरलीन कौर का किया स्वागत

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। जिला डोडा के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) डोडा की नव नियुक्त प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. हरलीन कौर से मुलाकात कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में चिनाब वैली डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हामिद पर्रे, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. यूनिस सलीम बट, ऑल जम्मू-कश्मीर नेशनल हेल्थ मिशन इंप्लाइज एसोसिएशन (जम्मू डिवीजन) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फैजान ए. तरनबू, एनएचएम एम्प्लॉइज एसोसिएशन जिला डोडा के अध्यक्ष डॉ. नासिर एम. इंद्राबी तथा जेके मेडिकल एम्प्लॉइज फेडरेशन जिला डोडा के महासचिव शौकत अली शामिल रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि डॉ. हरलीन कौर के कुशल नेतृत्व में जीएमसी डोडा चिकित्सा सेवाओं, मेडिकल शिक्षा और संस्थागत विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने विशेष रूप से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और मरीजों की संतुष्टि सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज और इसके एसोसिएटेड अस्पताल के कामकाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी प्रिंसिपल के साथ चर्चा की। इस पर डॉ. हरलीन कौर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उठाए गए मुद्दों के समाधान और संस्थान को और मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बेहतर मरीज देखभाल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी प्राथमिकता बताते हुए मेडिकल कॉलेज के विकास एवं प्रगति के लिए आम जनता और सभी संबंधित हितधारकों से सहयोग और समर्थन की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed