{"_id":"685860db994645a7ec0fbaaf","slug":"rain-water-in-temple-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-124503-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिव मंदिर के भीतर घुसा बारिश का पानी व मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिव मंदिर के भीतर घुसा बारिश का पानी व मलबा
विज्ञापन
मंदिर के बाहर बारिश से आया पानी व नाली का मलबा।
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। शनिवार रात को हुई बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया। रनसू शिवखोड़ी की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग के कंडा क्षेत्र में मौजूद शिव मंदिर में भी पानी और मलबा घुस गया। यह हालात नाली ब्लॉक होने के कारण पैदा हुए। मंदिर के साथ बने पुजारी के कमरे में रखा सामान भी पानी में भीग गया और राशन भी खराब हो गया।
मंदिर की पुजारिन मंजू देवी ने बताया कि जब भी बारिश होती है तो सड़क के किनारे बनी नाली ब्लॉक हो जाती है। आगे कहीं भी नाली का पानी निकलने के लिए जगह ही नहीं है। अक्सर बारिश होने पर नालियों का गंदा पानी मंदिर के अंदर चला जाता है। बहुत बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में बता चुके हैं लेकिन किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इससे मंदिर को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त इंजीनियर सुमित ने कहा कि शाम को ही श्रमिकों को ब्लॉक हुई नाली को खुलवाने के लिए कह दिया है। बहुत जल्द नाली को ठीक करवा दिया जाएगा ।