फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   rain problem

बारिश-आंधी से बिजली ढांचे को नुकसान, पंचैरी में देर रात से बिजली बंद

विज्ञापन
rain problem
उधमपुर/पंचैरी। बारिश और आंधी से जिले में बिजली ढांचे को फिर से नुकसान पहुंचा है। बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने से पंचैरी रविवार देर रात से बिजली बंद है, जबकि मोंगरी तहसील के कुछ इलाकों में सोमवार शाम को बहाल कर दी गई है। इसी तरह शहर में भी रविवार रात से बिजली कटौती जारी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आंधी से बिजली ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। सेवा को बहाल करने के बाद नुकसान का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदलते ही रविवार दोपहर से ही जिलेभर में आंधी चलना शुरू हो गइ थी। रविवार देर रात को आंधी के साथ हुई बारिश की वजह से शहर के साथ पंचैरी, मोंगरी, तिरछी, नरोल, जिब थाती सहित कई इलाकों में बिजली बंद हो गई। शहर में सुबह करीब पांच बजे बिजली सेवा को बहाल करने में कामयाबी मिल सकी, लेकिन मोंगरी तहसील में सोमवार दोपहर तक सेवा को बहाल हो पाई। सुबह जब बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली सेवा को बहाल करने के लिए निकले तो कई बिजली के पोल टेढ़े हो गए थे। कई स्थानों पर पेड़ की टहनियां टूट पर बिजली की लाइन पर गिरी थीं। बारिश बंद होने के बाद कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत करने के बाद शाम करीब पांच बजे मोंगरी तहसील के कुछ इलाकों में बिजली को बहाल करने में कामयाबी मिल गई थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पंचैरी तहसील में बिजली बंद थी। बिजली बंद रहने के कारण पंचैरी तहसील में कामकाज भी बुरी तरह से प्रभावित रहा। साथ ही शहर में बिजली कटौती जारी है।
विज्ञापन

आंधीा के कारण बिजली ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। कई खंभे क्षतिग्रस्त और टेढ़े हो गए हैं। कई जगह बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हुई हैं। विभाग सेवा को बहाल करने में जुटा है। बिजली सेवा के बहाल होने और मौसम साफ होने के बाद नुकसान का भी आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय गुप्ता, एईई, पीडीडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed