{"_id":"6db64e3a8cea1cc83c7f1af968b66a2c","slug":"rain-and-snowfall-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बर्फबारी, बारिश से कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बर्फबारी, बारिश से कड़ाके की ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
Updated Mon, 14 Dec 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बदलते मौसम और कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शुक्रवार को बर्फबारी और बारिश के बाद शनिवार को हल्की राहत मिली, लेकिन रविवार को फिर मैदानी क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई, जबकि पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
कई इलाकों में सड़क पर कोहरे भी जम गए, जिससे सड़क पर फिसल बढ़ जाने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच लोग अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे। बाजरों में रौनक नहीं दिखी।
विज्ञापन
रविवार की सुबह से ही चिनैनी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। वहीं नत्थाटाप की ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरी। नत्थाटाप के अलावा जुगधार, स्योजधार, शिवगढ़ धार और लाटी की ऊंची चोटियों पर ताजी बर्फ गिरने से दिन भर शीतलहर चलती रही।
विज्ञापन
सड़कों और बाजारों में वीरानी जैसे हालात बने रहे। ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके थे। छुट्टी का दिन होने के कारण कामकाजी लोगों को राहत मिली रही। घरों में अलाव के सहारे दुबके रहे। दूसरी तरफ लगातार बारिश से नदी-नालों में जलस्तर काफी बढ़ गई थी।
गौरतलब हो कि पिछले दिनों में प्रर्यटन स्थल पत्नीटाप में हिमपात होने से सैलानियों ने ख्ूाब मौज-मस्ती की थी। सैलानी इस आस में हैं कि कुदरत उन्हें नव वर्ष पर बर्फबारी की सौगात देगा।