फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   railway road, bad condition

Udhampur News: रेलवे स्टेशन मार्ग की दयनीय हालत से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
railway road, bad condition
उधमपुर। धार रोड से रेलवे स्टेशन तक सड़क बेहद खस्ता हो चुकी है। गड्ढों के कारण लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। खासकर बारिश में स्थिति और भी भयावह हो जाती है क्योंकि गड्ढों में पानी भरने से गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

मार्ग पर क्लिनिक भी है जिसके चलते मरीजों और बुजुर्गों का आवागमन लगातार रहता है। खराब सड़क के कारण बच्चों को रोजाना जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पैदल चलने वालों के लिए भी सफर सुरक्षित नहीं है। वाहनों की धीमी रफ्तार से जाम की स्थिति बन रही है जिससे लोगों का समय बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय परशोत्तम सिंह ने बताया कि रोजाना बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जाते हैं लेकिन जर्जर रोड के कारण हादसे का अंदेशा रहता है। कई बार बच्चे अकेले आते हैं तो चिंता बढ़ जाती है। रशपाल शर्मा के अनुसार बारिश में गड्ढों और कीचड़ के बीच मार्ग से निकलना मुश्किल हो जाता है। रोजाना बाइक पर गुजरता हूं। कई बार फिसलने से बचा हूं। पूर्ण शर्मा लगातार जाम की वजह से परेशान हैं। वे कहते हैं कि खस्ता सड़क के कारण दुकानदारी पर असर पड़ रहा है। चंद्र प्रकाश ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन





यह मार्ग एमईएस के अंतर्गत आता है लेकिन लोगों की परेशानियों को देखते हुए जल्द मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।

-पवन गुप्ता, विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed