फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Railway Employee Held Protest

Udhampur News: रेलवे कर्मियों ने दी प्रधानमंत्री के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी

विज्ञापन
Railway Employee Held Protest
यूआरएमयू के सदस्य आपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुएसंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) की जम्मू शाखा के सदस्यों ने लंबित मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता सचिव अब्दुल करीम ने की। उनकी मांग है कि रेलवे प्रशासन में मनवाई गईं 29 सूत्रीय मांगों को फिरोजपुर और जम्मू डिवीजन में लागू किया जाए।

कर्मचारियों ने अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो आगामी प्रदर्शन 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री के सामने किया जाएगा। श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पर यूआरएमयू के सदस्यों ने प्रदर्शन के दौरान पुरानी पेंशन प्रणाली की बहाली की भी मांग की। बताया कि कर्मचारियों मे नई पेंशन स्कीम एनपीएस और यूपीएस को लेकर भारी नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर कोई एक दिन के लिए भी सांसद या विधायक बन जाए तो पूरी जिंदगी उसे और उसके परिवार को पुरानी पेंशन मिलती है जबकि कर्मचारियों का पूरा जीवन देश सेवा और रेल सेवा में गुजर जाता है, उन्हे पुरानी पेंशन नहीं दी जा रही। प्रदर्शन में सहायक सचिव जुगल किशोर, वित्त सचिव अंचल, ब्रांच अध्यक्ष निलेश कुमार, यूथ विंग के पिंटू कुमार, नगेंद्र, वीरेंद्र कुमार, सुखदेव सिंह, सुभाष राय, सुभाष चौधरी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed