फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   rail news

Udhampur News: रेलवे कर्मियों ने नई पेंशन योजना की नोटिकेशन के कागज जलाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
rail news
यूआरएमयू कर्मी नई पेंशन स्कीम के कागज लेकर प्रर्दशन करते हुए। 
कटड़ा। जम्मू रेलवे के नव नियुक्त डिपो के डीआरएम विवेक अधिकारी और फरोजपुर डिपो के डीआरएम संजय साहु ने मंगलवार को चिनाब पुल तक का दौरा किया। इस बीच यूआरएमयू कर्मियों ने नई पेंशन योजना की नोटिकेशन के कागज जलाए और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग की। इसके बाद रियासी में गेस्ट हाउस में अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले रेलवे कर्मचारियों ने कटड़ा रेलवे स्टेशन परिसर में पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा अध्यक्ष निलेश कुमार, सचिव अब्दुल करीम, सचिन, ब्रिज सोनल, राकेश, दिनेश, नागेंद्र, पिंटू व सुखदेव आदि ने केंद्र सरकार के जारी एनपीएस और यूपीएस की प्रतियों को जलाया। इस मौके पर रेलवे कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए मांग की कि जल्द से जल्द पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए। इसके बाद उत्तरीय रेलवे मजदूर बैनर के तले रेलवे कर्मचारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन जीएम रेलवे अशोक कुमार वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में रेलवे कर्मचारियों के लिए जम्मू रेलवे स्टेशन आवास में पानी की समस्या हल करना, कठुआ से कटड़ा तक रेलवे आवास की मरम्मत करना, रेलवे कर्मियों को जम्मू डिवीजन के लिए ऑप्शन देना, ऐसे रेल कर्मचारियों के लिए इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो, वंदे भारत के काम विभागीय स्तर पर बांटे जाएं, रियासी से बनिहाल तक आवासीय क्वार्टर बनाए जाएं, रेलवे के ग्रुप डी को आवास दिए जाएं, रेलवे कर्मचारियों को हिल अलाउंस दिया जाए। कटड़ा, रियासी, उधमपुर रेलवे स्टेशन पर डॉक्टर और कॉलोनी के लिए हेल्थ इंस्पेक्टर की तैनाती की जाए, ट्रैकमैन के लिए रक्षक उपकरण उपलब्ध करवाया जाए। इस मौके पर जीएम रेलवे अशोक वर्मा ने रेल कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed