फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   quiz tournament on army day

सेना दिवस पर क्विज प्रतियोगिता करवाई

Sat, 16 Jan 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Sat, 16 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
quiz tournament on army day

भारतीय सेना दिवस के सिलसिले में रामबन जिला अंतर्गत राजगढ़ तहसील के हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को एक कार्यक्रम किया गया। राष्ट्रीय राइफल्स नाचलाना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया

विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ रहा, जबकि दूसरे स्थान पर न्यू पब्लिक स्कूल राजगढ़ रहा और तीसरे स्थान पर गवर्नमेंट हाई स्कूल भरतुनड रहा।
विज्ञापन


इसके बाद बच्चों को राष्ट्रीय राइफल द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार राजगढ़ पंकज शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना दिवस पहली बार राजगढ़ के हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया। इससे बच्चों का मनोबल और ज्यादा बढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल यशपाल शर्मा ने कहा कि हम राष्ट्रीय राइफल नाचलाना की सराहनीय पहल है।

बताया गया कि इस राष्ट्रीय राइफल ने बनिहाल और उखड़ाल क्षेत्र में भी 68वां भारतीय सेना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसके तहत पेंटिंग, लेख, क्विज आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed