{"_id":"629e466b710c7a6b80031ff8","slug":"protest-udhampur-news-jmu261375520","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी कतार में लगकर कटवाई पर्ची, हड़ताल के चलते नहीं मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी कतार में लगकर कटवाई पर्ची, हड़ताल के चलते नहीं मिला इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। लंबित मांगों को लेकर पैरामेडिकल स्टाफ की हड़ताल के चलते लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल की ओपीडी में लोग परेशान नजर आए। इनमें अधिकतर लोग दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे थे।
इन लोगों ने सुबह लंबी कतार में लगकर पर्ची कटवाई, और बाद में हड़ताल का पता चलने पर खाली हाथ लौटना पड़ा। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सुभाष शर्मा ने कहा कि लोगों को हुई असुविधा के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन भी जिम्मेदार है। स्वास्थ्य विभाग को जब पता था कि उनका पैरा मेडिकल स्टाफ हड़ताल पर है तो उन्होंने लोगों की ओपीडी की पर्ची क्यों काटी?
उन्होंने कहा कि विभिन्न इलाकों से आए लोगों ने सुबह से कतार में लगकर ओपीडी की पर्ची कटवाई। लेकिन, बाद में बताया गया कि आज पैरा मेडिकल स्टाफ हड़ताल पर है, जिससे उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जिले के दूरदराज के लोगों को परेशान किया गया है, उसका वह विरोध करते हैं।