फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन, छह माह का मांग रहे वेतन

विज्ञापन
protest
उधमपुर: जिला अस्पताल के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य कर्मी. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। बकाया वेतन जारी करने, डीपीसी करवाने और पुरानी पेंशन की बहाली करने जैसी मांगों को लेकर सोमवार को चिकित्सा कर्मियों ने हड़ताल की। इस दौरान सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले जिला अस्पताल में धरना देकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छह महीने से उन्हें वेतन नहीं दिया मिला। इससे पहले भी उन्हें वेतन लेने के लिए प्रदर्शन करना पड़ा था। प्रदर्शन में शामिल मीना कुमारी ने कहा कि करीब 30 साल पहले वह जिस पद पर नियुक्त हुई थीं, आज भी उसी पद पर काम कर रही हैं। डीपीसी न होने से उनकी पदोन्नति नहीं हुई है। इसके अलावा फार्मासिस्ट का पंजीकरण नहीं हो रहा है। पुरानी पेंशन योजना को बहाल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन्हीं सब मुद्दों को हल करवाने के लिए वह काफी समय से सरकार से मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग को पूरा करने की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। फेडरेशन के सदस्यों ने कहा कि इस एक दिवसीय हड़ताल से पहले उच्च अधिकारियों के साथ हुई बात में आश्वासन मिला था कि जून के पहले सप्ताह में वेतन मिलेगा। लेकिन, अभी तक ऐसा नहीं हुआ। सरकार से मांग की थी कि स्वास्थ्य विभाग के सभी 38 कैटेगरी के कर्मियों की डीपीसी एक साथ हो। लेकिन, इसको लेकर भी कुछ नहीं किया जा रहा है। अभी सिर्फ एक दिवसीय हड़ताल की है। अगर इसके बाद भी मांगों पर सरकार से कोई सहमति नहीं बनी, तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed