{"_id":"629e42e811773b07c826bae9","slug":"protest-udhampur-news-jmu261373671","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश कुंड मंदिर में तोड़फोड़ मामले को लेकर भद्रवाह में उग्र विरोध प्रदर्शन,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश कुंड मंदिर में तोड़फोड़ मामले को लेकर भद्रवाह में उग्र विरोध प्रदर्शन,
विज्ञापन
डोडा जिले के भद्रवाह में वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में सोमवार को लोगों ने रैली निकाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह। कैलाश कुंड मंदिर में तोड़फोड़ मामले को लेकर भद्रवाह में सनातन धर्म सभा ने लोगों को साथ लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर टायर जलाए गए, और कस्बे को बंद रखा गया। प्रदर्शनकारियों ने सभी मार्ग बंद कर आवाजाही भी ठप रखी।
सनातन धर्म सभा के आह्वान पर भद्रवाह के विभिन्न स्थानों पर सोमवार तड़के धरना शुरू हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इस मौके पर पूरे कस्बे में चक्का जाम रखा गया, और सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों व दुकानों को भी बंद रखा गया। इस दौरान किसी भी वाहन को आवाजाही की इजाजत नहीं दी गई। केवल एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं की गाड़ियां ही चलती नजर आईं। वहीं, प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
डोडा-भद्रवाह रोड सहित पूरा बाजार बंद रहने के कारण प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख सड़कों को भी बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नागभूमि भद्रवाह में नाग देवताओं का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। जो कोई भी शरारती तत्व इस तरह की असामाजिक हरकतों से भद्रवाह का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें जल्द सलाखों के पीछे डाला जाए।
विज्ञापन
सभा के अध्यक्ष वीरिंदर राजदान ने कहा कि अपराधियों का जल्द पता लगाया जाना चाहिए, क्योंकि इस तरह की घटनाएं पहले भी इसी जगह से होती रही हैं, लेकिन पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की। इसको लेकर लोगों में आक्रोश हैं।

प्रदर्शन के दौरान लोगों को शान्त करने की कोशिश करते पुलिस अधिकारी।

भद्रवाह में धरने पर बैठे गुस्साए लोग।