{"_id":"625daee88ff88529bc195ceb","slug":"protest-udhampur-news-jmu2580710191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर पास की मांग को लेकर सड़क पर उतरे स्थानीय, नारेबाजी कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर पास की मांग को लेकर सड़क पर उतरे स्थानीय, नारेबाजी कर जताया रोष
विज्ञापन
उधमपुर: संगूर चौक में प्रदर्शन करते हुए स्थानीय लोग.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के संगूर चौक इलाके में अंडर पास मार्ग बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सोमवार सुबह लोगों ने हाजी गुलाम रसूल के नेतृत्व में राजमार्ग पर धरना देकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि प्राधिकरण ने उनकी जमीनें लेकर फोरलेन राजमार्ग का तो निर्माण कर दिया है, लेकिन चौक को बहुत गलत तरीके से बनाया गया है। इसमें इतनी तकनीकी खामियां हैं कि आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रविवार सुबह भी एक तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचल दिया। इससे पहले भी कई लोग दुर्घटनाओं में जान गंवा चुके हैं। हालात यह बन गए हैं कि अब तो राजमार्ग से अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर लग रहा है। रेलवे स्टेशन, चैरी, कावा की तरफ जाने वाला लिंक रोड फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग से मिलता है। हर रोज रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले यात्री इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान उन्हें चौक की तकनीकी खामियों से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि चौक के नजदीक बावली भी है। हर रोज सैकड़ों लोग बावली पर आते हैं, जिन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस स्थान पर अंडर पास बनाने की मांग कई बार प्रशासन व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सामने रखी गई है, लेकिन आश्वासनों के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ।
-----
एसीआर ने बंद कराया प्रदर्शन
प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसीआर रफीक अहमद जराल मौके पर पहुंचे और सभी प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर शांत किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से इस स्थान पर सबवे बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल के लिए परेशानी को ध्यान में रखते हुए संगूर चौक पर संकेतक लगाए जाएंगे। इसके साथ पुलिस कर्मी भी तैनात किए जाएंगे।