फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

बिजली बिल अधिक भेजने पर टिकरी में प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
उधमपुर। बिजली के बिल अधिक भेजने के विरोध में शुक्रवार को टिकरी के लोगों ने पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में पीडीडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अधिक बिजली के बिल देकर उनको कई महीनों से परेशान किया जा रहा है। जब विभाग के कार्यालय जाते हैं, तो कोई अधिकारी बात नहीं सुनता है। कई बार तो बदसलूकी भी की जाती है। प्रदर्शन के बाद लोगों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दोपहर के समय लोगों ने पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में पीडीडी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि मुत्तल, समोल, धनु, सुंदरानी, टिकरी मांड सीन ठाकरा, सीन ब्राह्मणा व अन्य कई पंचायतों में लोगों को ज्यादा बिल दिए गए हैं। बिल की राशि को देख कर सभी चिंतित हैं। एक डेलीवेजर के घर में दस लाख से अधिक का बिल भेजा गया है। इससे पता चलता है कि विभाग बिल में कोई धांधली कर रहा है और अपना राजस्व बढ़ाने के लिए जानबूझ कर ज्यादा बिल भेज रहा है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त हेडमास्टर परथ सिंह ने बताया कि जब वह स्थानीय लोगों के साथ बिजली विभाग के कार्यालय में पहुंचे तो उनके साथ अधिकारियों ने बदसलूकी की। कोई भी परेशानी को सुनने को तैयार नहीं है। पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि बदसलूकी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही बिजली बिल में जल्द सुधार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर सोमवार तक इसका संज्ञान नहीं लिया, तो टिकरी चौक पर आवागमन बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच सेवानिवृत्त कैप्टन अर्जुन सिंह, नायब सरपंच रणदीप सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन बलवीर सिंह, पूर्व सरपंच सूरजीत सिंह, मोहन लाल शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed