{"_id":"61afa6322f00f05ed01bc926","slug":"protest-udhampur-news-jmu249375088","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय के सामने जिला प्रशासन के खिलाफ जन प्रतिनिधियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय के सामने जिला प्रशासन के खिलाफ जन प्रतिनिधियों ने दिया धरना
विज्ञापन
फोटो...किश्तवाड़ में पीआरआई की तरफ से जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले में मंगलवार को जिला विकास परिषद अध्यक्ष पूजा ठाकुर के नेतृत्व में बीडीसी, सरंपच व पंचों ने जिला मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के खिलाफ इस प्रदर्शन में भाजपा के डीडीसी सदस्यों, सरपंचों व पंचों ने भाग नहीं लिया।
अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने हमें चुन कर भेजा था, ताकि जिले का विकास हो। परंतु, जिला प्रशासन हमारी नहीं सुन रहा है। कोई भी चुने हुए सदस्य किसी भी विभाग कार्यालय में जाते हैं, उन्हें नहीं सुना जाता। लोगों की कई आशाएं हमसे जुड़ी हैं, लेकिन लोगों का हम कोई काम नहीं करवा पाते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार है। डीडीसी की अध्यक्ष बने हमें लगभग एक वर्ष हो गया। तबसे हमें प्रशासन नकार रहा है।
इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई, और मांग की गई कि मुख्य सचिव आएंगे तो धरना खत्म होगा। मौके पर एसीआर अख्तर हुसैन पहुंचे लेकिन, उनकी एक न सुनी। उसके बाद उपायुक्त अशोक शर्मा खुद आए और प्रदर्शनकारियों को उठने के लिए कहा। उनकी भी नहीं सुनी गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी उनके हाथ में है, वह करने की कोशिश करेंगे। तब जाकर धरना समाप्त किया गया। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि अगर ऐसा ही हाल रहा तो फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

फोटो...किश्तवाड़ में पीआरआई की तरफ से जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन।- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन