{"_id":"61940789810443293c48d073","slug":"protest-udhampur-news-jmu2479844168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगैनी में डिस्पेंसी को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगैनी में डिस्पेंसी को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का किया विरोध
विज्ञापन
उधमपुर के मगैनी इलाके में डिस्पेंरी को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का विरोध करते लोग
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के साथ लगती कोटली पंचायत में डिस्पेंसरी को स्थानांतरित किए जाने की योजना का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। मंगलवार को लोगों ने प्रदर्शन कर कहा कि वे किसी भी कीमत पर डिस्पेंसरी का स्थानांतरण नहीं होने देंगे।
एनजीओ प्रयास एक नई दिशा के प्रधान पवन के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व सरपंच और स्थानीय लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग डिस्पेंसरी को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहा है। जोकि, पूरी तरह गलत है। कुछ दिन पहले अचानक ही मकान मालिक को नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया कि डिस्पेंसरी में शौचालय की सुविधा नहीं है। इसलिए, इसे दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करना है।
उन्होंने बताया कि जब ग्रामीणों को इसका पता चला तो अपनी तरफ से डिस्पेंसरी के लिए दूसरा स्थान भी दिखाया, जहां शौचालय सहित सभी सुविधाएं मौजूद हैं। फिर भी विभाग अपने अनुसार डिस्पेंसरी को स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहा है। इससे स्थानीय लोगों को बहुत परेशानियां हो सकती हैं। डिस्पेंसरी ऐसे स्थान पर होनी चाहिए, जहां लोग उपचार के लिए आसानी से पहुंच सकें।
विज्ञापन
लेकिन, विभाग डिस्पेंसरी को ऐसे स्थान पर ले जा रहा है, जहां लोगों को पहुंचने के लिए बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज सभी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात विभाग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर, डिस्पेंसरी को लोगों की सुविधा के अनुसार स्थानांतरित नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन तेज किए जाएगा।