फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

मनरेगा कर्मियों ने प्रदर्शन कर मांगा हक

विज्ञापन
protest
उधमपुर। लंबित मांगों के समर्थन में मनरेगा के अस्थायी कर्मचारियों की कामछोड़ हड़ताल 26वें भी जारी रही। मनरेगा इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने बीडीओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर हक के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रधान असलम अहमद ने कहा कि मनरेगा कर्मचारियों के प्रति अपनाए जा रहे उपेक्षापूर्ण रवैये से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके समाधान की मांग को लेकर वह 26 दिन से कामछोड़ हडताल पर हैं। मगर प्रदेश प्रशासन पर कोई भी असर नहीं हुआ है। मंगलवार को उधमपुर में उन्होंने उपराज्यपाल के समक्ष भी मांगों को उठाया था, लेकिन उनके आश्वासन से असंतुष्ट हैं। इसलिए मनरेगा इंप्लाइज एसोसिएशन मांगो को लेकर आंदोलन को तेज करने पर विचार कर रही है। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक संघर्ष जारी रखेंगे। मनरेगा इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने की हड़ताल 16 अगस्त से जारी है, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे हजारों मनरेगा कर्मी परेशान हैं। स्थायी करने पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। वेतन भी बेहद कम दिया जा रहा है। इससे परिवार का पेट पालना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed