फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest in Ramban

Udhampur News: दलवास वासियों ने किया प्रदर्शन, फोरलेन पुल का काम रोका

विज्ञापन
Protest in Ramban
दलवास और आसपास के इलाकों के निवासियों के प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अ​धिकारी। संव
रामबन। दलवास और आसपास के इलाकों के निवासियों ने सोमवार को दलवास में प्रदर्शन किया और फोरलेन पुल का काम रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुल निर्माण कंपनी डीएमआर और परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और पीआईयू रामबन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वे दलवास में सावनी, पपरिया और कई गांवों को जाने वाले लिंक रोड के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से क्रॉसिंग की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब यह फोरलेन पुल बनकर तैयार हो जाएगा तो उनके पास नाशरी चौक पहुंचने के बाद यू-टर्न लेकर दलवास लिंक रोड टेक अप प्वाइंट पर पहुंचने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। उपायुक्त रामबन, वरुणजीत सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ दलवास का दौरा किया और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मसले को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed