{"_id":"f31470c619f01451928cd5f80fd6a8b8","slug":"protest-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में स्टाफ की कमी पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में स्टाफ की कमी पर प्रदर्शन
ब्यूरो/उधमपुर
Updated Thu, 17 Jul 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में स्टाफ की कमी और ट्रामा सेंटर में सुचारु शुरू करने की मांग पर युवाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार अस्पताल में पिछले कई दिनों से हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
इनकी भी उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एजाज सूंबरिया ने कहा उधमपुर में मेडिकल सुविधाओं के नाम पर केवल प्राथमिक उपचार ही किया जाता है।
विज्ञापन
विभाग, प्रशासन और राजनीति दल भी अस्पताल में सुविधाएं प्रदान कराने में विफल रहे हैं। एमरजेंसी सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं हैं। जो कोई भी मरीज अस्पताल पहुंचता है।
विज्ञापन
थोड़ा सा गंभीर केस होने पर उसे भी जम्मू रेफर कर दिया जाता है। कई लोगों को डाक्टरों की लापरवाही के कारण जान से हाथ धोना पड़ रहा है।
उन्होंने मंगलवार को नवजात शिशु की मौत के हादसे की आला स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा अगर अस्पताल की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो 20 जुलाई के बाद से आमरण अनशन किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों में रफी अहमद, सुनील शर्मा, दीपककुमार आदि लोग मौजूद थे।