{"_id":"584c54b54f1c1bf95944be40","slug":"protest-for-road-repair1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मरम्मत न करवाने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मरम्मत न करवाने पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरमा पुल से धनौड़ी गांव की ओर जो वाली सड़क खस्ताहाल हो गई है। ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क पर तालकोल बिछाने की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। शनिवार दोपहर एक बजे के करीब धनौड़ी गांव के लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाने की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी सोमा ने कहा कि विभाग व जिला प्रशासन की अनदेखी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है।
विज्ञापन
कई बार गांव के लोग सड़क की मरम्मत कर तारकोल बिछाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। जिससे साफ हो रहा है कि ग्रामीणों के साथ भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में गांव की ओर जाना भी मुश्किल हो जाता है। बारिश के चलते गांव की ओर जाने वाली सड़क पानी के तालाब में तब्दील हो जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दो माह पूर्व ग्रामीणों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की गई थी। प्रशासन ने उन्हें आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन फिर भी सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत करवाकर तारकोल बिछाने का काम शुरू नहीं किया गया तो वह फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन