{"_id":"cd6353c843fd5dd0878d673f121f4fb4","slug":"protest-for-block-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक कार्यालय के लिए बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक कार्यालय के लिए बिफरे
अमर उजाला/ब्यूरो, जिब
Updated Mon, 18 May 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को बालनगर चौक पर स्थानीय लोगों ने बीडीओ कार्यालय खोलने को लेकर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेताया कि आठ माह पूर्व कैंबलडंगा को ब्लाक का दर्जा घोषित किया गया था।
विज्ञापन
लेकिन अब तक प्रशासन की तरफ से इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बताया कि कैंबलडंगा को ब्लाक का दर्जा मिल चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्यालय नहीं खोला गया है।
विज्ञापन
कार्यालय खोलने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने आवाज बुलंद की है। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों को लेकर लोगों को आए दिन परेशानियों से गुजरना पड़ता है। उन्हेें इस संबंध में बीडीओ कार्यालय उधमपुर का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
इस बाबत लोगों ने बीडीओ कार्यालय निर्माण के लिए नीलीनाला पंचायत में जगह देने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि यदि कार्यालय बनाने में जगह का अभाव है तो जगह दी जाएगी।
क्षेत्र के विकास के लिए यहां बीडीओ का बैठना बेहद जरूरी है। अंत में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेताया कि यदि कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो वह सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शनकारियों में शामिल नायब सरपंच मदन लाल, शशि पाल, बंसी लाल, मोहन लाल, केवल कृष्ण, मदन लाल, सोहन लाल, संजय कुमार, तथा अन्य लोगाें ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।